ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार विधानसभा उपचुनाव : JDU ने अगिआंव के लिए उम्मीदवार का किया एलान : मनोज मंजिल की विधायकी जाने के बाद खाली हुई है सीट

PATNA : लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बिहार विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव भी होने वाले हैं। अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाकपा (माले) के बाद अब जेडीयू ने भी अपने उम्म

बिहार विधानसभा उपचुनाव : JDU ने अगिआंव के लिए उम्मीदवार का किया एलान : मनोज मंजिल की विधायकी जाने के बाद खाली हुई है सीट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बिहार विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव भी होने वाले हैं। अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाकपा (माले) के बाद अब जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। जेडीयू ने अगिआंव सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद को टिकट दिया है। आगामी एक जून को होने वाले इस उपचुनाव में जेडीयू के प्रभुनाथ प्रसाद का माले के युवा नेता शिवप्रकाश रंजन से सीधा मुकाबला होगा।


दरअसल, आरा के बहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड में अगिआंव से सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपियों को बीते 13 फरवरी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट से सजा का एलान होंने के बाद पुलिस ने विधानसभा से माले विधायक मनोज मंजिल को गिरफ्तार कर लिया था। आजीवन कारावास की सजा होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने माले विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता रद्द कर दी थी।


अगिआंव सीट से विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता खत्म होने के बाद इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव कराए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार की इस एक विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। जेडीयू ने रविवार को अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद की उम्मीदवारी तय होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार की देर शाम उन्हें पार्टी का टिकट और सिंबल सौंप दिया।


प्रभुनाथ प्रसाद का सीधा मुकाबला माले के कॉमरेड शिवप्रकाश रंजन से होगा। अगिआंव (सु.) विधानसभा के उपचुनाव में सीपीआई (एमएल) ने आरवाइए के राज्य सचिव कॉमरेड शिवप्रकाश रंजन को मैदान में उतारा है। कॉ. शिवप्रकाश रंजन बिहार में छात्र आंदोलन के चर्चित नेता रहे हैं। उन्होंने आइसा के बिहार राज्य सचिव की जिम्मेवारी भी संभाली है और वह भाकपा-माले की राज्य कमेटी के भी सदस्य हैं। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कल यानी 7 मई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।