ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर यादव, तेजस्वी ने नए स्पीकर के पैर छुए

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नंदकिशोर यादव को सर्वसम्मति से स्

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर यादव, तेजस्वी ने नए स्पीकर के पैर छुए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नंदकिशोर यादव को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए स्पीकर को आसन पर बैठाया। तेजस्वी ने सदन में नंदकिशोर यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार के गठन के बाद पुरानी महागठबंधन की सरकार में विधानसभा के स्पीकर रहे अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। स्पीकर के पद से हटाए जाने के बाद नंदकिशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्हें निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।


विधानसभा में स्पीकर के तौर पर नंद किशोर यादव के पक्ष में 15 प्रस्ताव आए, विपक्ष में किसी अन्य ने प्रस्ताव नहीं दिया था। जिसके बाद सर्वसम्मती से नंदकिशोर यादव 2020 से 2025 तक के लिए तीसरे स्पीकर के रूप में चुन लिया गया। सीएम नीतीश और तेजस्वी नंदकिशोर यादव को स्पीकर की कुर्सी तक ले गए और उन्हें आसन पर बिठाया।


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नंदकिशोर यादव का पैर छूकर उनका अभिनंदन किया। सदन में जय श्रीराम और जय संविधान का नारा लगा। हाथ पकड़कर नीतीश- तेजस्वी ने स्पीकर को आसान पर बैठाया, जिसपर नवनिर्वाचित स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन का आभार जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को शुभकामनाएं दी।