ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Vidhansabha Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सेशन की शुरुआत; विपक्ष का हंगामा

Bihar Vidhansabha Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई है। इस मौके पर दोनों सदन

Bihar Vidhansabha Budget Session 2025
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vidhansabha Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई है। इस मौके पर दोनों सदनों के सदस्यों के साथ साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद हैं। 


अभिभाषण में राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और आने वाले समय में सरकार की योजना को सदन में बारी-बारी से रख रहे हैं। इस बीच विपक्षी दलों के सदस्य लगातार हंगामा कर रहे हैं। राज्यपाल ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया विपक्ष के दस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने कहा कि आपका प्रोटेस्ट दर्ज कर लिया गया है अब मुझे अपने संवैधानिक दायित्व को पूरा करने दें।


उन्होंने कहा कि इस सत्र में वित्तीय, विधाई एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने हैं। इसलिए बिहार विधानमंडल के सभी सदस्यों से बिहार के विकास के लिए रचनात्मक भूमिका अदा करने की अपेक्षा करता हूं। राज्य में 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के बाद राज्य में कानून का राज है तथा लगातार विकास का काम हो रहा है। 


राज्य सरकार ने हमेशा सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है, जिसका अर्थ है सभी क्षेत्रों का विकास एवं सभी वर्गों का उत्थान। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में अब किसी तरह के डर और भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, आपसी भाईचारा और शांति का माहौल है।