ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार विधानसभा बजट सत्र: शिक्षा विभाग से जुड़े JDU विधायक के सवाल पर भारी हंगामा, वेल में पहुंचे विपक्षी सदस्य; रिपोर्टिंग टेबल को उठाने की कोशिश

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। जेडीयू विधायक द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल को उठाने के बाद सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया

बिहार विधानसभा बजट सत्र: शिक्षा विभाग से जुड़े JDU विधायक के सवाल पर भारी हंगामा, वेल में पहुंचे विपक्षी सदस्य; रिपोर्टिंग टेबल को उठाने की कोशिश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। जेडीयू विधायक द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल को उठाने के बाद सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विपक्षी सदस्य वेल में पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं और रिपोर्टिंग टेबल को उठाने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा में मौजूद मार्शल ने टेबल को पकड़ रखा है।


दरअसल, सत्ताधारी जेडीयू विधायक निरंजन मेहता ने अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए और प्रबंध कारिणी समिति से विधायकों को मुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में 15 स्कूलों के भवन ख़राब है, कोई सुनवाई नहीं हो रही। विधायकों के मान सम्मान ख्याल रखा जाए।


जेडीयू विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे रात्रि प्रहरी के मानदेय का भुगतान नहीं करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुरलीगंज मे रात्रि प्रहरी को पैसा नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। विधायक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे और सरकारी रिपोर्ट पर सवाल उठाया।


जिसके बाद आरजेडी विधायक ललित यादव और सी.पी.एम. के अजय कुमार ने इसपर सवाल उठाया। विधायक संदीप सौरव ने कहा कि नियुक्त रात्रि गार्ड को 5 हजार रूपए मिलते हैं लेकिन आउटसोर्स के जरिए बहाल गार्ड को 9 हजार कैसे मिलते हैं। शकील अहमद खान, ललित यादव ने सदन की कमिटी से भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की.।


सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने जिस विद्यालय मे गड़बड़ी हुई है उसकी समीक्षा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वगीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जब प्रश्न करने वाले विधायक ने सवाल उठाया, उस वक़्त शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर थे। उस वक़्त बेहतर तरीके से काम होता तो सवाल उठाने की जरुरत नहीं होती। जब सरकार के जवाब से विधायक संतुष्ट हो गए तो विपक्ष के विधायक क्यों परेशान हैं। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार हंगामा करने लगे।