ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर नालंदा और नवादा में प्रचार की शुरुआत की।

Bihar Politics
बिहार विधान परिषद चुनाव
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर आज से एनडीए के नेताओं का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और एनडीए के घटक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। 



इस दौरान जदयू के कई बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। नवादा और नालंदा के लिए रवाना होने से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने नीतीश कुमार से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।



निशांत कुमार ने कहा कि आज से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हो रही है। वे बिहारशरीफ और नवादा में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान एनडीए के घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। आज से हमारा चुनाव प्रचार शुरू हो रहा है। आज बिहारशरीफ और नवादा में प्रचार करूंगा। घटक दलों के सभी लोग मौजूद रहेंगे और हम लोग सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे।



वहीं, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे निरंतर प्रयासरत हैं कि अपने पिता के विचारों, आदर्शों और निर्देशों का अनुसरण करते हुए बिहार की सेवा कर सकें और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता