ब्रेकिंग
मिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचे

बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

Bihar MLC by-election: बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर 1 जून से नामांकन शुरू होगा और 18 जून को मतदान की संभावना है।

Bihar MLC By-election
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC by-election: बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर विधानसभा कोटे से निर्वाचन कराया जाएगा।


नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 1 जून से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 जून तक नाम वापस लेने की अनुमति होगी।


यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून से पहले संपन्न कर ली जाएगी। यह सीट विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए भरी जा रही है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। उपचुनाव के जरिए इस रिक्त स्थान को भरा जाएगा।


बता दें कि इस सीट से पूर्व सीएम नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस सीट से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता