ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल का VIP ने किया विरोध, संविधान से मिले मजहबी स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया

Bihar Politics: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ बिल के खिलाफ गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज बड़ी संख्या में लोग धरना पर बैठे और प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विकासश

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ बिल के खिलाफ गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज बड़ी संख्या में लोग धरना पर बैठे और प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी ने भी शिरकत की और इस विरोध का समर्थन किया।


धरनास्थल पर पहुंचे वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि हमारे नेता मुकेश सहनी इस बिल का शुरू से विरोध कर रहे हैं। हमारे नेता का कहना है कि यह बिल भीमराव अंबेडकर के संविधान के विरोध में है।


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह वक्फ बिल संविधान से मिले मजहबी स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा अपने हताश, निराश और कुछ कट्टर समर्थकों का तुष्टिकरण के लिए यह विधेयक ला रही है।


उन्होंने कहा कि इस बिल को लाकर केंद्र धर्म और आस्था पर हमला कर रही है। दरअसल, भाजपा देश में तानाशाही थोपना चाहती है, जिसे देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बिल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए हम इसका विरोध करते हैं और करते रहेंगे। सरकार को किसी हाल में इसे लागू नहीं करने देंगे।

टैग्स