ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: अगर हमारी सरकार बनी तो... PK के बाद अब शराबबंदी को लेकर तेजस्वी ने कर दिया बड़ा एलान

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी दलों के नेता तैयारियों में जुट गए हैं. इसी बीच तेजस्वी यादव ने शराबबंदी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चौसर बिछने लगा है। प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों दावा किया था कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो 24 घंटे के भीतर शराबबंदी को खत्म करेंगे। अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शराबबंदी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी एक बड़ा मुद्दा है। सरकार में शामिल दल जहां शुरू से ही शराबबंदी को सही ठहराते रहे तो वहीं विपक्ष दबी जुबान इसपर सवाल उठाता रहा है। विपक्षी दलों के नेता लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि शराबबंदी से बिहार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद के कारण राज्य के लोगों के ऊपर शराबबंदी को लाद दिया है।


बिहार में जब भी चुनाव आते हैं सियासत शराबबंदी के इर्द-गिर्द रहती है। अब जब बिहार में फिर से विधानसभा का चुनाव होना है शराबबंदी खत्म करने के दावे किए जा रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों दावा किया कि जैसे ही बिहार में जन सुराज की सरकार बनी 24 घंटे में शराबबंदी को खत्म करेंगे। अब तेजस्वी यादव ने शराबबंदी को लेकर पासा फेंक दिया है।


तेजस्वी ने कहा कि शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से कितने ही लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर लोग दलित और महादलित पिछड़ा वर्ग के थे। हर घंटे 18 लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। अभी तक 2000 से ज्यादा लोग जहरीली शराब मारे गए हैं। जिनकी मौत हुई है उसको मुआवजा भी सरकार नहीं देती है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल है।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून गरीबों की तबाही का कारण तो पुलिस के लिए दमन का हथियार बन गया है। तेजस्वी ने एलान किया कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा क्योंकि ताड़ी प्रदेश की बड़ी आबादी के लिए जीविका का जरिया है। तेजस्वी ने ताड़ी को नेचुरल बताया हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता