ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: ‘अचेत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार एकदम बेहाल है’ सीएम नीतीश पर तेजस्वी का तीखा हमला

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने इसको लेकर सरकार के ख

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने इसको लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला है।


तेजस्वी ने पुलिस पर हो रहे हमले को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। एक्स पर मुजफ्फरपुर का एक वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, “अब मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला। पुलिस ने भाग कर बचाई जान, कई पुलिस कर्मियों को आई चोट। पुलिस ने भाग कर खुद को थाने में कर लिया था कैद, फिर भी कर दिया थाने पर हमला”। 


तेजस्वी ने लिखा, “समस्तीपुर, मधुबनी, पटना, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में पुलिस टीमों पर डेढ़ दर्जन से अधिक जानलेवा हमलों एवं दो ASI की हत्या के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी पुलिस टीम पर हमला दर्शाता है कि अचेत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार एकदम बेहाल हो चुका है”।


तेजस्वी ने अंत में लिखा, “जो पत्रकार बंधु नीतीश-भाजपा के राक्षसराज की इन असुरी घटनाओं को अपराध कहेगा, मुख्यमंत्री एंड भूंजा गैंग द्वारा उसके संस्थान का विज्ञापन बंद कर उसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया जाएगा”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता