ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar Politics: वैनिटी वैन में तो एक्टर बैठते हैं, PK का प्रोड्यूसर कौन? प्रशांत किशोर पर तेजस्वी का बड़ा सवाल

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के वैनिटी वैन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसमें तो एक्टर बैठते हैं, पीके बताएं कि उनका प्रोड्यूसर कौन है?

tejaswi attack
तेजस्वी का पीके से सवाल
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में पिछले कुछ दिनों से प्रशांत किशोर चर्चा का विषय बने हुए हैं। खासकर गांधी मैदान में उनके वैनिटी वैन की खूब चर्चा हो रही है। आमरण अनशन के दौरान वैनिटी वैन के इस्तेमाल पर सवाल उठने के बाद पीके की तरफ से सफाई भी आ चुकी है। अब तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन पर सवाल उठाए हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह पहले से ही कह रहे थे कि छात्रों के आंदोलन को तोड़ने और कुचलने की कोशिश की गई है। बीपीएससी अभ्यर्थी भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके आंदोलन को किस तरह से हाईजैक करने का कोशिश किया गया है। छात्रों ने शुरू से कहा था कि वह आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं हो। जिसका समम्मान करते हुए हमने अभ्यर्थियों को अपना नैतिक समर्थन दिया था। उनके बुलाने पर उनसे मिले भी दो बार मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा।


उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी महागठबंधन के विधायकों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को मजबूती के साथ उठाया था। हम लगातार छात्रों से कहते रहे हैं कि यह उनका आंदोलन है और हमारा समर्थन उनके साथ हमेशा रहेगा। न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं। लेकिन जिस तरह से इस आंदोलन का राजनीतिकरण किया गया, क्या डील हुई है उनकी सरकार से. कैसे छात्रों को लाठी से पिटवाया गया सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं। सभी को पता है कि कौन लोग हैं जो आंदोलन को कुचल रहे हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने आजतक कभी नहीं कहा और स्पष्टीकरण नहीं दिया कि आखिर अमित शाह ने उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्यों बनवाया था। वह किसके कहने पर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने थे खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था। उन्हें बताना चाहिए कि अमित शाह क्यों चाहते थे कि पीके जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें? वैनिटी वैन में तो एक्टर लोग बैठते हैं और बैठाने वाला प्रोड्यूसर और डायरेक्टर होता है, किस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक्टर को बैठाया है सबलोग जानते हैं।