ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी

Bihar Crime News: वैशाली के हाजीपुर में थाने से कुछ दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक के शव एक गाड़ी में रखकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। वैशाली के हाजीपुर में अपराधियों ने थाने से महजर कुछ ही दूरी पर पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को वहां खड़ी एक गाड़ी में रखकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।


दरअसल, हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी गई और शव को गाड़ी में रखकर अपराधी फरार हो गए। वारदात कहीं दूर का नहीं है गंगा ब्रिज थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। हाजीपुर पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के समीप एक लावारिस हालत में गाड़ी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दिया गया।


जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जांच पड़ताल की गई तो व्यक्ति को गोली मारी गई थी। व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी से साक्ष्य एकत्रित किया है। गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर लिया है और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है और मृतक व्यक्ति की पहचान भी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। 


बताया गया कि मृतक को एक गोली मारी गई है जो सोल्डर में लगा हुआ है। महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक से 100 मीटर आगे पश्चिमी लेने में गाड़ी लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पटना से हाजीपुर की तरफ गाड़ी आई थी और अपराधी के द्वारा घटना को कारित करने के बाद मौके से फरार हो गए है। वहीं पुलिस ने शव के समीप से एक गोली भी बरामद की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में लगी हुई है। 


इस घटना के बाद पुलिस के पेट्रोलियम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वैशाली ASP प्रेम सागर ने बताया है की गाड़ी में रखा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। फोरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य को भी एकत्रित किया है। मृतक की पहचान की जा रही है और पूरे मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता