ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026 से पनवेल और 26 फरवरी 2026 से अलीपुरद्वार से नियमित परिचालन शुरू करेगी। इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक सफर उपलब्ध होगा।

Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल अब पनवेल और अलीपुरद्वार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा रहा है, जिससे बिहार के रहने वाले लोगों की यात्रा सुविधा और आसान हो जाएगी। खासकर उन लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है जो पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर आने के लिए टिकट की दिक्कतों का सामना करते हैं।


रेलवे की ओर से जानकारी मिली है कि यह ट्रेन डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार मार्ग से होकर गुजरेगी। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।


ट्रेन की विशेषताएं और सुविधाएं

अमृत भारत एक्सप्रेस प्रीमियम गैर-वातानुकूलित श्रेणी की ट्रेन है। इसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, दिव्यांगजन के लिए अनुकूल शौचालय, फायर डिटेक्शन सिस्टम, टॉक-बैक यूनिट और बेहतर प्रकाश व्यवस्था शामिल हैं। ये सभी सुविधाएं यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का भरोसा देती हैं।


परिचालन की तारीख और समय

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन पनवेल से 23 फरवरी 2026 से और अलीपुरद्वार से 26 फरवरी 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन पनवेल से हर सोमवार को और अलीपुरद्वार से हर गुरुवार को चलेगी।


रूट और समय विवरण

गाड़ी संख्या 11031 पनवेल से 11.50 बजे प्रस्थान करेगी और कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी के रास्ते अगले दिन 14.58 बजे डीडीयू, 18.25 बजे पाटलिपुत्र, 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। कटिहार से 03.30 बजे खुलकर किशनगंज, न्यूजलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी होते हुए 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 11032 अलीपुरद्वार से 04.45 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः 12.50 बजे कटिहार, 15.23 बजे खगड़िया, 16.45 बजे समस्तीपुर, 18.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.30 बजे हाजीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र, 00.08 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।


बिहार के यात्रियों के लिए लाभ

इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा और समय की बचत होगी। विशेष रूप से पढ़ाई, रोजगार या परिवार से मिलने के लिए यात्रा करने वाले लोगों को टिकट की उपलब्धता में आसानी मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक सफर के कारण यह ट्रेन यात्रियों के लिए यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाएगी।