ब्रेकिंग
लैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंहलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह

अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

शिवहर पुलिस ने अंतर-जिला चोर गिरोह का सफल भंडाफोड़ किया। जमुई और सीतामढ़ी में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी की गई सामग्री बरामद की गई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था. जिसे प्रमुख चोरी कांडों के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जहां अंतर जिला चोर गिरोह का उद्भेदन किया गया है. 


विशेष जांच दल को पिपराही थाना कांड संख्या 282/25, पुरनहिया थाना कांड संख्या 19/26 तथा फतेहपुर थाना कांड संख्या 21/26 में हुई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन हेतु निर्देशित किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया. जांच के क्रम में संगठित चोर गिरोह की पहचान कर जमुई जिला तथा सीतामढ़ी जिला में समन्वित छापेमारी की गई, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 


गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता सीतामढ़ी जिले के भूतहीं एवं बथनाहा थाना क्षेत्र के एक अन्य चोरी कांड में भी पाई गई है. जिसका भी उद्भेदन कर लिया गया है.


गिरफ्तार अभियुक्त अमनिश कुमार, पिता अशोक गिरी, निवासी भैरव खाप टोला, वार्ड-13, जिला सीतामढ़ी, राकेश कुमार, पिता – लक्ष्मण महतो, निवासी भैरव खाप टोला, वार्ड-13, जिला सीतामढ़ी बरामदगी घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, चोरी की गई दो बैटरियां, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किया है. शिवहर पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।