ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट

रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम रेलवे ने 2026 में 5349 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी 21 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RRC WR Apprentice 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने का देख रहे हैं सपना, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 5349 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 23 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती के लिए रेलवे भर्ती सेल पश्चिम रेलवे को नोडल एजेंसी बनाया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राष्ट्रीय अप्रेंटिस प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में रेलवे के लेवल एक पदों पर सीधी भर्ती में प्राथमिकता मिल सकती है।


कब तक है आवेदन की तिथि?

ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 23 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।


क्या है पात्रता और मानदंड?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 के आधार पर अभ्यर्थी की आयु कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।


कितनी है आयु में छूट?

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।


कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है जो वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।


क्या है आवेदन प्रक्रिया?

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पश्चिम रेलवे के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाना होगा। वहां अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद पुष्टिकरण का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें