ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

तेजस्वी यादव कभी नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री, लालू पर क्या बोले मांझी...

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी ने लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब लालू यादव सत्ता में थे, तब बिहार में कितना विकास हुआ था? बिहार की जनता इससे परिचित है |

lalu yadav ,tejasvi yadav,jitan ram manjhi,लालटेन राज,जंगलराज,bihar budget,बिहार बिधानसभा चुनाव
जीतन राम मांझी की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar politics: बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और गया से सांसद जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया। दिल्ली प्रस्थान करने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव कभी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि उनके पिता लालू यादव के कार्यकाल को बिहार की जनता देख चुकी है।

उन्होंने कहा, "कोई कुछ भी बयान दे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि बिहार में मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है।"

मांझी ने लगाया लालू यादव पर गंभीर आरोप:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी जानते हैं कि 2004 से पहले लालू यादव ने बिहार की क्या स्थिति बना दी थी। गरीबों को दी गई ज़्यादातर जमीनों पर उनके कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया था। राजद कार्यकर्ता लूट, हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल रहते थे। बिहार की जनता इन सभी पहलुओं से वाकिफ है, लिहाजा तेजस्वी यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि "लालू यादव दिवास्वप्न देख रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है।"

नीतीश-मोदी सरकार की तारीफ:

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सफलतापूर्वक काम कर रही है। इसका परिणाम यह है कि देश और बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बिहार की जनता अब ‘लालटेन युग’ में वापस नहीं जाना चाहती।

बिहार बजट पर बोले मांझी

जीतनराम मांझी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की सराहना की है |बिहार सरकार के बजट को एतिहसिक बताते हुए जन्कल्यानकारी बताया |उन्होंने मुख्यमंत्री अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना अंतर्गत छात्रावास अनुदान की वर्त्तमान दर एक हजार रुपये प्रतिमाह को दोगुना करके दो हजार प्रतिमाह करने का भी स्वागत किया है |