ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Bihar Politics: 'सरकार खटारा..सिस्टम नकारा..सीएम थका-हारा'...अपराध, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अपराध, महंगाई, घूसखोरी समेत कई मुद्दों को लेकर उन्होंने सीएम को घेरा है।

Bihar Politics
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सियासी बयानबाजी के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को ऊपर आरोप लगा रही हैं। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। फोटो के साथ तेजस्वी यादव ने लिखा है- सरकार खटारा..सिस्टम नकारा... मुख्यमंत्री थका हारा...चहुंओर भ्रष्टाचार का अंधियारा...आम आदमी फिर रहा मारा-मारा। अपराध, महंगाई, घूसखोरी समेत कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को 20 साल वाली खटारा सरकार बताया है। साथ ही लिखा है कि बिहार की जनता को अपराध, महंगाई, पलायन, घूसखोरी, बेरोजगारी से बचाओ। आपको बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता