ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Bihar Politics: बिहार में जारी है 'इफ्तार पॉलिटिक्स'...आज लालू यादव देंगे इफ्तार पार्टी, CM नीतीश का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता भी होंगे शरीक

Bihar Politics: बिहार में 'इफ्तार पॉलिटिक्स' जारी है। नीतीश कुमार के बाद आज लालू यादव इफ्तार पार्टी देंगे। खास बात यह है कि इस पार्टी में नीतीश के इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता भी शरीक होंगे।

Bihar Politics
आज लालू यादव देंगे इफ्तार पार्टी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल में बिहार में इफ्तार पॉलिटिक्स जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद आज आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी इफ्तार पार्टी देंगे। हालांकि इसका आयोजन राबड़ी आवास की बजाय पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर होगा।


लालू यादव की इफ्तार पार्टी में कई सियासी दलों के नेताओं के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों को बुलावा भेजा गया है। खास बात यह है कि कल सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता आज लालू यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। कई मुस्लिम धार्मिक संगठनों के नेता लालू की इफ्तार पार्टी में शरीक होंगे।


महागठबंधन के सभी नेताओं और रोजेदारों को लालू यादव की तरफ से इफ्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता मिला है। आपको बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। हालांकि कई मुस्लिम संगठनों ने मुस्लिम समाज से दावत में शामिल न होने की अपील की थी, इसके बावजूद बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता