ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar Politics: 'गांधी और लालू परिवार के भ्रष्टाचार पर नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा' ऋतुराज सिन्हा का बड़ा हमला

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा है कि जिन परिवारों ने आजादी के नाम पर राजनीति की विरासत संभाली, उन्होंने सत्ता का उपयोग देश क

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा है कि जिन परिवारों ने आजादी के नाम पर राजनीति की विरासत संभाली, उन्होंने सत्ता का उपयोग देश को लूटने के लिए किया। नेशनल हेराल्ड घोटाला इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है लेकिन भारत आज उस पड़ाव पर है, जहाँ लोकतंत्र, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में, नेशनल हेराल्ड केस और अन्य मामलों में चल रही कानूनी प्रक्रियाएं यह संदेश देती हैं कि अब कोई भी व्यक्ति या परिवार कानून से ऊपर नहीं है।


नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना आजादी से पहले एक उच्च आदर्श के तहत हुई थी। किंतु समय के साथ, कांग्रेस सरकारों द्वारा उसे मिली जमीनों और संसाधनों का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जाने लगा। पार्टी के चंदे के पैसों से 90 करोड़ का ऋण दिया गया और बाद में राहुल गांधी की 'यंग इंडियन लिमिटेड' नामक कंपनी के माध्यम से यह सम्पत्ति गांधी परिवार के नियंत्रण में आ गई।


इसी प्रकार, "नौकरी के बदले जमीन" घोटाले में लालू परिवार की भूमिका पर भी कानून जांच कर रहा है।ये दोनों उदाहरण इस बात को दर्शाते हैं कि किस तरह सत्ता और संसाधनों का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत बदल चुका है। अब चाहे कितना भी बड़ा नाम हो, हर किसी को अपने कार्यों का उत्तरदायित्व लेना होगा।अब कोई भी परिवार, चाहे गांधी हो या यादव, कानून के सामने उनके काले कारनामे पर्दाफाश होकर रहेंगे।


उन्होंने कहा कि नए भारत में नेताओं को अब यह समझना होगा कि जनता की सेवा का मतलब अपनी जेब भरना नहीं है। बल्कि वे स्वयं आत्मनिर्भर बनें, अपनी आजीविका के साधन ईमानदारी और परिश्रम से स्थापित करें, ताकि राजनीति में वे केवल सेवा भाव और राष्ट्रहित के उद्देश्य से कार्य कर सकें।