ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: बाप रे बाप.. लालू को 40 साल के बाद अब जाकर समझ में आया है? RJD चीफ का नाम लेकर क्यों बरस पड़े प्रशांत किशोर?

Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। लालू के एक बयान का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू को 40 साल के बाद अ

Bihar Politics
लालू पर क्यों बरसे प्रशांत किशोर
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। लालू के एक बयान का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू को 40 साल के बाद अब जाकर समझ में आया है कि पलायन को रोका जा सकता है।


प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 40 साल की राजनीति करने के बाद अब उन्हें बिहार में पलायन रोकने की जरूरत महसूस हो रही है। PK ने तर्क दिया कि जन सुराज की योजना के तहत पलायन रोकने की ठोस रणनीति बनाई गई है। उनका मानना है कि बिहार से पूंजी, बुद्धि और श्रम का पलायन रोकने के लिए एक समग्र नीति की जरूरत है।


प्रशांत किशोर ने कहा किअगर पूंजी का पलायन बैंकों के माध्यम से रोका जाए, तो इससे बुद्धिजीवियों और श्रमिकों का भी पलायन अपने आप रुक जाएगा। लालू यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार से पलायन रोका जाएगा। 


प्रशांत किशोर ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि 40 साल सत्ता में रहने के बाद अब यह मुद्दा याद आ रहा है? उन्होंने दावा किया है कि जन सुराज में जो भी वादे किए जाते हैं, उनके लिए पहले गहन अध्ययन होता है और उनकी पूरी रूपरेखा जनता को बताई जाती है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता