ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: ‘मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी पकड़कर नालंदा लौट जाएंगे चाचा’ पोस्टर लगाकर प्रशांत किशोर की पार्टी ने CM नीतीश को लेकर किया बड़ा दावा

बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से गहमागहमी बनी हुई है. इसी बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बड़ा दावा कर दिया है. इसको लेकर पटना की सड़कों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं.

prashant kishore
जन सुराज का बड़ा दावा
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही ह। आरजेडी लगातार दावा कर रही है कि मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में बड़ा सियासी खेला होने वाला है। इसी बीच अब प्रशांत किशोर की पार्टी ने भी दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश कुमार की विदाई तय है।


दरअसल, प्रशांत किशोर प्रकरण के बीच उनकी पार्टी की तरफ से पटना की सड़कों पर बिहार में सत्ता परिवर्तन से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर दो जनवरी से आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर को सोमवार को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि शाम में उन्हें कोर्ट से बिना शर्त जमानत मिल गई थी।


अब उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पटना की सड़कों पर जन सुराज की ओर से पोस्टर लगाया गया है। जनसुराज के नेता बैनर-पोस्टर के माध्यम से नीतीश सरकार को घेरते दिख रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता विकास कुमार ज्योति की तरफ से लगवाए गए बैनर में मकर संक्रांति के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन का दावा किया गया है।


पोस्टर में लिखा गया है, "कुछ लेकर जाएंगे कुछ देकर जाएंगे." इस बैनर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर ट्रेन के ऊपर लगाई गई है। ठीक नीचे लिखा गया है, "मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी ट्रेन पकड़कर चाचा जी नालंदा लौट जाएंगे." कुल मिलाकर बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान जहां प्रशांत किशोर सियासत का केंद्र बने हुए हैं वहीं अब उनकी पार्टी के नेता भी नीतीश सरकार पर हमलावर हो गए हैं. मकर संक्रांति के बाद मुख्यमंत्री को उनके गृह जिले वापस लौटने की बात कह रहे हैं.


उधर, मंगलवार को आमरण अनशन की वजह से प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। 07 जनवरी की सुबह मेडिकल की टीम प्रशांत किशोर के चेकअप के लिए पहुंची थी। जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की बात कही गई। इसके बाद प्रशांत किशोर को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गैस और डिहाइड्रेशन की शिकायत है।