ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Politics: BJP की बी टीम कहे जाने पर मीडियाकर्मियों पर भड़क गए प्रशांत किशोर, जमकर निकाली भड़ास

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के "बी टीम" कहे जाने पर खूब भड़के और मीडियाकर्मियों से कहा है हिम्मत है तो तेजस्वी यादव से जाकर पूछें कि वह किसकी टीम है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: समस्तीपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने जब प्रशांत किशोर से सवाल किया की आपको बीजेपी की बी टीम कहा जा रहा है। यह सवाल सुनते ही प्रशांत किशोर मीडियाकर्मी पर उखड़ गए और खूब भड़ास निकाली। 


दरअसल, समस्तीपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा के "बी टीम" कहे जाने पर कड़ा विरोध किया। उन्होंने मीडिया से कहा, "कौन कह रहा है मुझे बी टीम? क्या आपको हिम्मत है कि तेजस्वी यादव से पूछें कि आरजेडी, भाजपा की बी टीम है?"  


प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों को डर दिखाकर उनका वोट लेती रही है। लेकिन अब जब मुसलमान जनसुराज के साथ आ गए हैं, तो भाजपा हमें उनकी बी टीम बता रही है। इसके बाद, जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि वे शराबबंदी खत्म करने की घोषणा कर रहे हैं, जिससे महिला वोटरों में नाराजगी हो सकती है, तो उन्होंने कहा, "हम इस रिस्क को लेने के लिए तैयार हैं, और जो हम आगे करेंगे, वह लोगों को जरूर बताएंगे।


उन्होंने कहा कि जिनका हम पर विश्वास है, वही हमारा समर्थन करें। बिहार में शराबबंदी को खत्म करना विकास के लिए जरूरी है। वैसे भी बिहार में शराबबंदी कहां है? यह सिर्फ गरीबों को परेशान करने का एक तरीका बन गया है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बताया और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जेडीयू को बेनकाब करना चाहती है और आगामी चुनावों में इसका फायदा उठाने की योजना बना रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता