ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Politics: 'देख लिया है 20 साल...नहीं चलेंगे चचा नीतीश'...चुनावी साल में बिहार में जारी है 'पोस्टर पॉलिटिक्स'

Bihar Politics: चुनावी साल में बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स जारी है। पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं।

Bihar Politics
'देश देख लिया है 20 साल...नहीं चलेंगे चचा नीतीश'...चुनावी साल में बिहार में जारी है 'पोस्टर पॉलिटिक
© First Bihar
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Politics:  बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर प्रहार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स भी जारी है। एक बार फिर राजधानी पटना की सड़कों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं।


बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं। पोस्टर में लिखा गया है - देख लिया है 20 साल...नहीं चलेंगे चचा नीतीश। इसके साथ ही बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को भी लेकर पोस्टर में नीतीश कुमार के खिलाफ हमला बोला गया है।


पोस्टर में अपराध, भ्रष्टाचार, असुरक्षित महिलाएं, बेरोजगारी और पलायन को लेकर सीएम नीतीश कुमार को टारगेट किया गया है।  वहीं पोस्टर को लेकर जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा है कि 'चाचा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक देश ने और बिहार ने यह देखा है कि नेहरू-गांधी परिवार इस देश पर थोप दिये जाते हैं।' उन्होंने कहा कि 'नेहरू-गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को इस देश की जनता पसंद नहीं कर रही है ना आगे करेगी। बिहार और देश की जनता कांग्रेस को गद्दी नहीं सौपेंगी।' निषाद ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी निश्चिंत रहें सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे।


आपको बता दें कि, इससे पहले आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि 'पोस्टर लगाने से कोई सीएम नहीं बनता है। आने वाले दिनों में बीजेपी..नीतीश कुमार की राजनीति तो फिनिश कर देगी। जेडीयू को बीजेपी से डर लग रहा है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव ही हैं।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता