ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Politics: 'बिहार में 20 सालों से निकम्मी सरकार'.. NDA से अलग होते ही नीतीश कुमार पर बरसे पशुपति पारस

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार की नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार में 20 सालों से निकम्मी सरकार है।

 Bihar Politics
NDA से अलग होते ही नीतीश कुमार पर बरसे पशुपति पारस
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) चीफ पशुपति पारस ने अपने पुराने सहयोगी दल पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। एनडीए (NDA) से मोहभंग होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश सरकार पर करारा वार किया है।


पशुपति पारस ने आरा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'पिछले 20 वर्षों से बिहार में निकम्मी सरकार है जिसने 20 वर्षों में एक भी कल कारखाने नहीं लगवाए। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारों का भरमार है, भ्रष्टाचार है। आपके जिला का ही देख लीजिए। इतनी बड़ी लूट की घटना घटी है। यह साबित करता है कि बिहार में लॉ एंड आर्डर नहीं है। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के गृह जिले में ही एक महिला के पैर में कील ठोक दिए गए। बिहार के कोई भी मंत्री या छोटा पदाधिकारी ने महिला के बारे में कुछ पता तक नहीं किया। इससे जाहिर होता है कि बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।'


वहीं अमित शाह के बिहार में कैंप करने वाले बयान पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 'कितना कैंप करेंगे, जनता मालिक है, जनता सर्वोपरि है। एक कहावत है चौकी पर बैठने वाला चौकीदार, जमीन पर बैठने वाला जमींदार है। उसके एक वोट से देश में प्रजातंत्र व्यवस्था और मौलिक अधिकार है। राजा, प्रजा, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सबको एक वोट देने का अधिकार है। गृह मंत्री जी को दो वोट देने का अधिकार है क्या? लेकिन इस बार जनता बदलाव की ओर है।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता