ब्रेकिंग
गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश

Bihar Politics: राजनीति में निशांत की एंट्री पर JDU का क्या है स्टैंड? सियासी कयासों बीच आया जवाब

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. निशांत को लेकर चल रही तमाम कयासों पर जेडीयू का जवाब आया है.

Bihar Politics
निशांत पर आया जेडीयू का बयान
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीति के पंडित हर दिन नई कहानी गढ़ रहे हैं। सियासी गलियारे में चल रहे कयासों पर जेडीयू का जवाब आ गया है। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि निशांत पर पार्टी का क्या स्टैंड है।


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की खूब चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि होली के बाद निशांत की एंट्री राजनीति में हो सकती है। निशांत को लेकर तमाम दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।सहयोगी दलों से लेकर विपक्षी दल भी निशांत का राजनीति में स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच इन कयासों पर जेडीयू का जवाब आ गया है।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि बिहार की सियासत में सभी चर्चाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आसपास हीं घूमती रहती हैं। नीतीश कुमार चुप रहते हैं तब खबर बनती है, मुस्कुराते हैं तब खबर बन जाती है। सीएम बोलते हैं तब खबर, दाएं देखें तब खबर, सीधा देंखे तब खबर और जब इससे भी काम नहीं चला तो एक नई खबर लेकर आए कि उनके बेटे निशांत राजनीति में आने वाले हैं।


उन्होंने कहा कि निशांत के राजनीति में आने को लेकर न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई बयान सामने आया है, न निशांत ने खुद कुछ कहा है। सच तो यह है कि 2025 से 2030 तक बिहार की जनता ने जो नीतीश कुमार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित करने वाली है, उससे बहुत लोगों को राजनीतिक अपच हो रहा है। इससे जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं होने वाला है।


उधर, पटना पहुंचे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री रामदास अठालवे ने कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए। यह बहुत ही अच्छी बात है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आएं तो यह बहुत अच्छा होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता