ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar Politics: बेगूसराय में सरकार पर बरसे मुकेश सहनी, लोगों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का किया आह्वान

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान क

Bihar Politics
सहनी का बड़ा हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम है कि आज हम यहां हैं, आज आने वाली पीढ़ी के लिए हमें संघर्ष करना होगा। 


सहनी ने बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है लेकिन अब तक इसका कोई उपाय नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह इलाका भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। सरकार की पहली प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को मदद करने की होनी चाहिए, लेकिन आज गरीबों को कोई नहीं पूछ रहा। 


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी लोगों को समान अधिकार दिए। आज एक वोट की कीमत समझने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने की अपील कर कहा कि शिक्षित बनने के बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं।


मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन गरीबों के लिए धरती पर घर नहीं है। आज गरीबों के कल्याण की बात नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर वोट की कीमत समझने की अपील की।

टैग्स