ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar Politics: ‘बिहार ही नहीं, देश में बनेगी महागठबंधन की सरकार’ VIP चीफ मुकेश सहनी का दावा

Bihar Politics: महागठबंधन की आज पटना में हुई बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन अटूट है।महागठबं

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: महागठबंधन की आज पटना में हुई बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन अटूट है।


महागठबंधन की साझा प्रेस वार्ता में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो सकता है। जातीय प्रमाणपत्र में भी 10 दिन धक्के खाने पड़ते हैं, उसके बाद ही यह बन पाता है। इन सभी चीजों को लेकर हम लोग लड़ाई लड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार कैसे आगे बढ़े, इस पर हमारा फोकस है।


उन्होंने कहा कि आज भी वे लोग 20 साल पहले की बात करते हैं। आज क्या हो रहा है, इस पर कोई बात नहीं करता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे लोग इस पर भी खुले मंच पर बात कर लीजिए, आज और 20 साल में क्या होता था, बात हो जाएगी।


उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्हें गलत काम का मेडल भाजपा को मिल जाएगा। महागठबंधन मजबूत है, कहीं कोई किंतु परंतु नहीं है। वीआईपी पार्टी तेवर और डिलीवर में पीछे नहीं रह सकता है। एनडीए में रहकर यूपी चुनाव लड़ने गए थे। उन्होंने कहा कि निषाद आरक्षण की मांग को लेकर भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार ही नहीं, देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी।