ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: पटना में धूमधाम से मनाया गया VIP चीफ मुकेश सहनी का जन्मदिन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा भी रहे मौजूद

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी का जन्मदिन उनके पटना आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा न

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी का जन्मदिन उनके पटना आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने उनके साथ मिलकर केक काटा। 


इस समारोह की खास बात यह रही कि मुकेश सहनी ने चार अलग-अलग केक काटे, जिन पर चारों धर्म– हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई के पवित्र चिन्ह अंकित थे। यह पहल देश में धार्मिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बनी। इस अवसर पर संजीव मिश्रा ने कहा कि VIP पार्टी की प्राथमिकता ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है। 


उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द्र और एकजुटता का संदेश देने वाला रहा, जिसमें विभिन्न समुदायों के बीच प्रेम और सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

टैग्स