ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: ‘मौत के आंकड़े छिपा रही यूपी की सरकार’ महाकुंभ में भगदड़ को लेकर लालू यादव का गंभीर आरोप

Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और सरकार के अधिकारियों पर भगदड़ मे हुई मौत का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया है।

Bihar Politics
लालू ने लगाए गंभीर आरोप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में बीते 29 जनवरी को हुए भगदड़ में लोगों की हुई मौत पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्षी दल यूपी की योगी सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं। इसी बीच अब लालू प्रसाद ने यूपी सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।


दरअसल, बीते 29 जनवरी की रात मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए महाकुंभ में पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर पूरे देश में सियासत शुरू हो गई है।


आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लालू प्रसाद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, “अकेले बिहार से कुंभ भगदड़ में अनेकों मौतें हुई है। यूपी सरकार मौतों के आंकड़े छुपा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है। ऐसे अधिकारियों और सत्ताधीशों को कम से कम ईश्वर से तो डरना चाहिए”।


आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का यूपी सरकार पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया है। आरजेडी चीफ के पोस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि उनका सीधे-सीधे आरोप है कि यूपी सरकार की तरफ से जो आंकड़े पेश किए जा रहे हैं उससे कहीं अधिक लोगों की मौत हुई है। लालू प्रसाद ने दावा किया है कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता