ब्रेकिंग
खेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश

Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार को बड़ा झटका! आज प्रशांत किशोर का दामन थामेंगे ये दिग्गज मुस्लिम नेता

Bihar Politics: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल भी शुरू हो गया है। जेडीयू में एक बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमजद हसन (Amjad Hassan) आज प्रशांत किशोर का दामन थामने वाले हैं।

Bihar Politics
आज प्रशांत किशोर की पार्टी का दामन थामेंगे अमजद हसन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव से पहले दल-बदल भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज में भी लगातार कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है।


जेडीयू में एक बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमजद हसन (Amjad Hassan) आज प्रशांत किशोर का दामन थामने वाले हैं। अमजद हसन जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। आज वह जन सुराज में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अमजद हसन मुख्य रूप से बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मोरा-मर्दाना गांव के रहने वाले हैं। वह अपने इलाके में समाजसेवी के साथ-साथ एक अलग पहचान रखने वाले व्यक्ति हैं।


बताया जाता है कि गया जिले के मुस्लिम समाज में उनका एक बड़ा नाम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वह जेडीयू में काफी दिनों तक सक्रिय भूमिका में रहे। पार्टी की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई थी, लेकिन कुछ दिनों से वह पार्टी की नीतियों से नाराज चल रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। साथ ही वह प्रशांत किशोर की पार्टी का दामन थामेंगे। आपको बता दें कि वक्फ बोर्ड बिल को समर्थन के मामले को लेकर दो दिन पहले मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया सहित सात धार्मिक संगठनों ने जेडीयू की इफ्तार पार्टी का विरोध किया था। अब पार्टी के मुस्लिम नेता जब अलग हो रहे हैं तो ये भी जेडीयू के लिए चिंता का विषय है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता