ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: तेजस्वी के आरोपों का जेडीयू ने दिया जवाब, सीएम नीतीश के करीबी ने बोलती बंद कर दी

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. तेजस्वी के आरोपों पर जेडीयू का जवाब आया है. जेडीयू ने तेजस्वी और लालू फैमिली पर जोरदार हमला बोला है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर जनता के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू सरकारी पैसों को चुनाव प्रचार में खर्च कर रही है। अब जेडीयू ने तेजस्वी के आरोपों का जवाब दिया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव के द्वारा एनडीए की सरकार पर जनता के पैसों को लूटने का आरोप लगाने पर संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले उसके बारे में बताना चाहिए कि जो उनके ऊपर जांच चल रहा है। नौकरी को लेकर जो काम किए थे, पहले उस पर बात बोलना चाहिए। नीतीश कुमार के राज्य में बहुत काम हुए हैं अगर कुछ है तो बताना चाहिए।


तेजस्वी के तीस फीसद कमीशन वाले बयान पर संजय झा ने कहा इस पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि तेजस्वी यादव से आपने कभी पूछा है कि जमीन के बदले नौकरी देने का मामला है, बिना कुछ किए ही आप करोड़पति कैसे हो गए। इस पर कभी उन्होंने बयान दिया है। आप बैठकर कुछ भी बोलिए उसमें क्या लगता है। हर गांव में हर घर में जल नल पहुंचा है, सड़क पहुंची है, बिजली पहुंची है, यह काम सरकार के करने से ही हुआ है।


वहीं इंडिया एलायंस की बैठक और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बिहार आगमन पर संजय झा ने कहा चुनावी साल है बहुत साल लोग दिखाई देंगे लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और 2025 में भी उनके नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी। डबल इंजन की सरकार का बिहार को फायदा हो रहा है, कोई लोग मिस नहीं करना चाहते। बिहार में कांग्रेस का कुछ नहीं बचा है।