ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी का मुसलमानों के बॉयकॉट पर JDU का रिएक्शन, बड़ी बात बोल गए नीतीश के करीबी मंत्री?

Bihar Politics: मंत्री विजय चौधरी ने कल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुस्लिम धार्मिक संगठनों के बॉयकॉट पर बड़ा बयान दिया है। विजय चौधरी ने कहा

Bihar Politics
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मंत्री विजय चौधरी ने कल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुस्लिम धार्मिक संगठनों के बॉयकॉट पर बड़ा बयान दिया है। विजय चौधरी ने कहा है कि इससे जेडीयू की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कि जिन लोगों ने भी बायकाट का निर्णय लिया निश्चित तौर पर उनका अपना निर्णय था लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहुंचे थे, इसका सीधा मतलब है कि उसका कोई बहुत बड़ा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए हमेशा काम किया है।


उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों को सियासी रूप नहीं लेना चाहिए और जिन कुछ राजनीतिक दलों के चक्कर में धार्मिक संगठन के कुछ लोगों ने इस तरह से इस चीज को बॉयकॉट के रूप में लिया, कहीं ना कहीं इसका बहुत असर नहीं पड़ा है।


जब विजय चौधरी से पूछा गया कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है, इसपर उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक संगठन के लोग हैं वह भी शामिल हैं। यह लोग हताशा का परिचय देते हैं और सबको पता है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास हुआ है। अल्पसंख्यकों के लिए काम हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में रिजल्ट क्या होना है हर कोई जानता है।