ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: ‘बड़बोलिया है, सीएम बनने के लिए बोलते रहता है’, तेजस्वी पर क्यों भड़क गए नीतीश के बवाली विधायक?

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर हमलावर हो गए हैं। तेजस्वी ने एक्स के पर हाल के दिनों मे हुई कुछ घटनाओं की चर्चा

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर हमलावर हो गए हैं। तेजस्वी ने एक्स के पर हाल के दिनों मे हुई कुछ घटनाओं की चर्चा करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी के आरोपों का जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल ने जवाब दिया है और बताया कि आखिर क्या वजह है कि तेजस्वी सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं।


दरअसल, तेजस्वी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार में पिछले एक दो दिनों की भीतर हुई आपराधिक वारदातों की लिस्ट जारी कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी के आरोपों का गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जवाब दिया है। गोपालमंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले हैं और सीएम बनने के लिए सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। 


उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं है लेकिन पुलिस वाला क्या ही करेगा। 2005 के पहले बिहार की क्या स्थिति थी। लोग पटना से भाग रहे थे। कितने आईएएस अधिकारी जहर खा लिए, फांसी लगा लिए, उनकी पत्नी सब को कहां उठाकर ले गया। गोपाल मंडल ने कहा कि वह क्या बोलेगा, बड़बोलिया है, बोलते रहता है। वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री बन जाएं। अब यादव की सरकार चली गई, किसी भी किमत पर लौट के नहीं आ सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता