ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: कौन है सियासत का सबसे बड़ा ‘मगरमच्छ’, जो सत्ता में आया तो बिहार को निगल जाएगा? गिरिराज सिंह ने बताया

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आखिर वह कौन सा बड़ा मगरमच्छ है, जो अगर सत्ता में काबिज हो गया तो उसे पूरे बिहार को निगलते देर नहीं लगेगी? केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने राजनीति के उस मगरमच्छ का नाम बताया है.

Bihar Politics
कौन है सियासत के मगरमच्छ?
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे के ऊपर एक बार फिर से हमलावर हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर चल रहे घमासान पर जोरदार हमला बोला और लालू प्रसाद को बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा मगरमच्छ बताया।


बिहार में महागठबंधन में शामिल आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीएम फेस को लेकर मचे घमासान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन कोई गठबंधन नहीं है बल्कि ठगबंधन है। इसमें शामिल दलों के लोग कब किसका पैर खींच दे इसकी लड़ाई चल रही है और लालू प्रसाद मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में इनकी कभी सत्ता में वापस नहीं लाएगी।


उन्होंने कहा कि लालू सिर्फ एक ही सपना देख रहे हैं कि, उनका बेटा कब सीएम बनेगा लेकिन जनता देख रही है कि अगर यह मगरमच्छ फिर से सत्ता में आ गया तो पूरे बिहार को फिर से निगल जाएगा। लालू प्रसाद मगरमच्छ की तरह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते रहें, जनता इन लोगों को फिर से मौका नहीं देने जा रही है। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता