ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की अहम बैठक टली, क्या कन्हैया कुमार हैं इसकी वजह?

Congress Meeting Postponed: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की 12 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक टल गई है। कांग्रेस ने बिहार चुनाव की रणनीति पर काम शुरू करने के लिए ये बैठक बुलाई थी।

Congress Meeting Postponed
बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की अहम बैठक टली
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Congress Meeting Postponed: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की 12 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक टल गई है। बिहार चुनाव की रणनीति पर काम शुरू करने के लिए कांग्रेस ने ये बैठक बुलाई थी। बैठक में बिहार के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और राहुल गांधी के साथ पार्टी के 30-35 सीनियर लीडर के मौजूद रहने की बात कही गई थी। बिहार चुनाव को लेकर ये बैठक काफी अहम मानी जा रही थी। 


बिहार चुनाव को लेकर बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा सभी 19 विधायक और अन्य बड़े विश्वसनीय नेता राहुल गांधी को बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर फीडबैक देने वाले थे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और महागठबंधन में कांग्रेस की भूमिका पर भी चर्चा होनी थी। RJD के साथ सीटों के तालमेल पर भी चर्चा को लेकर ये बैठक रखी गई थी। 


इस अहम बैठक के टलने की वजह होली पर्व बताई गई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार की यात्रा से कांग्रेस का बिहार प्रदेश नेतृत्व नाखुश है। 16 मार्च से शुरू हो रही यूथ कांग्रेस और NSUI की यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से राय नहीं ली गई। कहा जा रहा कि इसे लेकर अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। नौकरी और पलायन के मुद्दे पर 16 मार्च से 14 अप्रैल तक कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन के कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगे, जो पश्चिम चंपारण स्थित गांधी आश्रम से पटना तक जाएगी। इसे बिहार की सियासत में कन्हैया की वापसी की यात्रा मानी जा रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता