ब्रेकिंग
पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल

CM NItish Kumar Pragati Yatra: कल बक्सर में सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, योजनाओं की देंगे सौगात

CM NItish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का कारवां 15 फरवरी को बक्सर पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की समीक्षा तो करेंगे ही साथ ही साथ करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी जिले के लोगों को देंगे।

Bihar Politics
बक्सर को सीएम देंगे सौगात
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM NItish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। हर दिन सीएम अलग-अलज जिलों का दौरा कर जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के लोगों को योजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। शनिवार को सीएम बक्सर पहुंचेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही 25 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कल प्रगति यात्रा पर बक्सर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बक्सर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त बैठक की और सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर में लगभग चार घंटे बिताएंगे और इस दौरान वो कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। सीएम करीब 300 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री बक्सर के केशोपुर में 15 वर्षो से अधर में अटके बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। 


इसके अलावा, चौसा प्रखंड के निकृष पम्प नहर का रिमोट से उद्घाटन भी करेंगे। सीएम कुल 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 25 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवर ब्रिज, बक्सर रामरेखाघाट पर लाइट एडं साउंड भवन का निर्माण और गोलंबर पर पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए पर्यटक विश्वामित्र होटल का शिलान्यास प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाहरणालय पहुंचेंगे और सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियो के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री के इस प्रगती यात्रा से बक्सर जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जिले के लोगों को कई लाभकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता