ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: 'तेजस्वी का ऊपर का माला खाली है, लिख लोढ़ा..पढ़ पत्थर हैं राबड़ी देवी..जो कुंभ नहाने नहीं गये, वो इफ्तार खाने जाएंगे'-अजय आलोक

Bihar Politics: बीजेपी नेता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर लोग जो कुंभ में नहाने के लिए नहीं गए वो इफ्तार खाने जाएंगे, राहुल गांधी और बिहार के विपक्ष के नेता सब चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।

Bihar Politics
अजय आलोक का RJD पर बड़ा हमला
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि बिहार की राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसा विपक्ष का नेता मिला है जिसका ऊपर का माला खाली है। अजय आलोक ने कहा कि अभी तो ये सब (लालू परिवार) जेल जाएंगे, 11 मार्च को पहला टिकट कटेगा। ये जेल जाएंगे तो उन्होंने जो अपने लिए पैसे कमाए हैं वो सब जनता के सामने आ जाएगा।


अजय आलोक ने आगे कहा कि, "हम कुंभ के मामले में कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं..पूरा देश देख रहा है..पांच हजार कैमरे लगे हुए थे और करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई थी, फिर क्यों झूठ बोल रहे हैं कि कितनी लाशें लखनऊ चली गईं? झूठ फैलाया जा रहा है क्योंकि इनका मकसद था कि जितनी भ्रांतियां फैलाई जा सकें वो फैलाओ।" उन्होंने कहा कि सारे सेक्युलर लोग अब रमजान के पावन महीने में दिखाई देंगे। हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम कह रहे हैं कि ये सेक्युलर लोग जो अर्बन नक्सल वाले हैं जो कुंभ नहाने नहीं गए वो इफ्तार खाने जाएंगे।


अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी और बिहार के विपक्ष के नेता सब बराबर हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई हैं सब। राबड़ी देवी के लिए तो मैं यही कहूंगा कि लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर हैं। उनके पास तो सामान्य ज्ञान भी नहीं है। मुझे तो ये नहीं समझ में आता है कि वह राज्य कैसे चला रही थीं।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता