ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: बिहार BJP में 'जिलाध्यक्षों' की नियुक्ति को लेकर क्या चल रहा है...? फाइल केंद्रीय नेतृत्व के पास पहुंचा

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी में संगठन कार्य चल रहे हैं. मंडल अध्यक्षों के बाद अब जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जानी है. चयन का काम पूरा कर लिया गया है. केंद्रीय नेतृत्व से मुहर लगने के बाद नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी.

Bihar Politics,bihar bjp news
BJP का झंडा
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने में जुटी है. मंडल से लेकर जिलाध्यक्षों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उम्रदराज की जगह कम उम्र के नेताओं को मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है. बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को बढ़ा दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या 45 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है. मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है. अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की बारी है. बताया जा रहा है कि नए साल में 15 जनवरी से पहले जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा. 

केंद्रीय नेतृत्व के पाले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति वाली फाईल 

जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन का काम पूरा हो गया है.प्रदेश नेतृत्व ने सूची तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया है. सहमति मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान करेंगे. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नियुक्त किए जाने वाले जिलाध्यक्षों की सूची सौंप दी है. चूंकि बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की सूची को हर कसौटी पर कसेगा,खरा उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष की सूची पर बिहार प्रभारी मुहर लगाएंगे. इसके बाद नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा. 

भाजपा ने मंडल-जिलों की संख्या बढ़ाई 

बता दें, बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को 1137 से बढ़ाकर 1422 कर दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठन जिलों की संख्या को 45 से बढ़ाकर 52 कर दिया है. अधिकांश मंडल में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है. अब बारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने आंतरिक तौर पर जिलाध्यक्ष के नाम तय कर लिए हैं. नेतृत्व से मुहर लगने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इसके पहले दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमिटी की दो दिवसीय बैठक हुई थी. जिसमें मंडल और संगठन जिला बढ़ाने के निर्णय पर मुहर लगी थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता