ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: समर्थकों के साथ BJP में शामिल हुए पूर्व MLC आजाद गांधी, सम्राट बोले- कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से नाई समाज उत्साहित

बिहार के पूर्व एमएलसी आजाद गांधी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

Bihar Politics
आजाद गांधी बीजेपी में शामिल
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Politics: अखिल भारतीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य आजाद गांधी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 


पटना के रविंद्र भवन में आयोजित मिलन समारोह में आजाद गांधी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान कर अति पिछड़ों को जो सम्मान दिया, उससे प्रेरित-उत्साहित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय किया है। 


इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने पार्टी में नाई समाज के लोगों का स्वागत किया।