ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Nurul Hoda: शिवदीप लांडे के बाद बिहार की राजनीति में एक और अधिकारी की एंट्री, जानें कौन हैं IPS नुरुल होदा?

Nurul Hoda: मो. नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। वह आज यानी बुधवार को 'विकासशील इंसान पार्टी' का दामन थामने जा रहे हैं।

Nurul Hoda
शिवदीप लांडे के बाद बिहार की राजनीति में एक और अधिकारी की एंट्री, जानें कौन हैं IPS नुरुल होदा?
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Nurul Hoda: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। जिसके मद्देनजर नई पार्टियां तो बन ही रही हैं साथ ही अधिकारियों की भी दिलचस्पी राजनीति में बढ़ रही है। कुछ दिनों पहले शिवदीप लांडे ने 'हिंद सेना' नाम से पार्टी बनाई है और अब 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे नुरुल होदा आज यानी बुधवार को 'विकासशील इंसान पार्टी' का दामन थामने जा रहे हैं। नुरुल होदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि ये वक्फ कानून के विरोध में हैं। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वो सीतामढ़ी जिले के किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।


मो. नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। वो आरपीएफ में आईजी स्तर के अधिकारी थे। यूपीएससी से पूर्व इनका चयन अवर सेवा चयन परिषद और 39वीं बीपीएससी में भी हुआ था, लेकिन इन्होंने योगदान नहीं दिया था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीतामढ़ी से ही की है। इसके बाद बिहार विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र और कालांतर में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की भी उपाधि हासिल की। नुरुल होदा अंग्रेजी के साथ उर्दू, फारसी और अरबी भाषाओं की भी जानकारी रखते हैं।


नुरुल होदा ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त, धनबाद और आसनसोल के रूप में नक्सलवाद एवं अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य किया। इन्होंने नई रणनीतियों को लागू किया। वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त (दिल्ली मंडल), उप-महानिरीक्षक (रेल अपराध) रेलवे बोर्ड और महानिरीक्षक (रेलवे) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रेलवे में यात्री सुरक्षा और अपराध नियंत्रण से संबंधित कई नवीन प्रयोग किए। आपको बता दें कि नुरुल होदा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दो बार विशिष्ट सेवा पदक और दो बार महानिदेशक चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता