ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार की राजनीति के औरंगजेब हैं तेजस्वी यादव, RJD के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले युवा चेतना के सुप्रीमो, कहा..अपने पिता को ही साईड कर दिया

युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना प्रमाणित करता है की तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू जी को साइड कर दिया है। रोहित ने कहा की तेजस्वी अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएं...

bihar
तेजस्वी पर हमला
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने हाथों तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा। तेजस्वी यादव के पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गयी है। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव की ताजपोशी ना तो राष्ट्रीय जनता दल के लिए नया है और ना ही बिहार के लिए नया है। लालू परिवार तो 3 दशकों से बिहार में परिवार प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही है। वही अब युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति के औरंगज़ेब हैं।  


युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना प्रमाणित करता है की तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू जी को साइड कर दिया है। रोहित ने कहा की तेजस्वी अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएं, अब बिहार की जनता उनको स्वीकार नहीं करेगी। रोहित ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल के पाप को बिहार की जनता जानती है।