ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

Bihar News: UP के बाद बिहार में भी बदले जाएंगे रेलवे स्टेशन के नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा सुलतानगंज; जल्द होगी घोषणा

PATNA: केंद्र की सत्ता में एनडीए के काबिज होने के बाद देशभर के कुछ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। यूपी में अबतक कई स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। ये वह स्

Bihar News: UP के बाद बिहार में भी बदले जाएंगे रेलवे स्टेशन के नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा सुलतानगंज; जल्द होगी घोषणा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: केंद्र की सत्ता में एनडीए के काबिज होने के बाद देशभर के कुछ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। यूपी में अबतक कई स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। ये वह स्टेशन हैं जिनके मुस्लिम नाम हैं। यूपी के बाद अब बिहार में भी ऐसे रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। इसके बाद इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। यूपी के बाद बिहार में भी मुस्लिम शासकों के नाम वाले रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की चर्चा लंबे समय से हो रही है।


बिहार की सियासत में बख्तियारपुर स्टेशन का नाम बदलने की चर्चा लंबे दिनों से हो रही थी कि इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा एलान कर दिया। सम्राट चौधरी ने खुले मंच से एलान किया कि आने वाले समय में सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाएगा।


उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने वहां पर विकास के बहुत से काम किए हैं। पुल, सड़क, धर्मशाला बनाया गया। अजगैबीनाथ धाम के नगर परिषद ने सरकार के पास यह प्रस्ताव भेजा है, जिसे बिहार सरकार भारत सरकार के रेल मंत्रालय को जल्द भेजेगी। 


बता दें कि इसी साल जून महीने में सुलतानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने का प्रस्ताव नगर परिषद से पास कर राज्य सरकार को भेजा गया था। साल 2007 से ही यहां के मुख्य महंत, जूना अखाड़ा समिति, स्थानीय लोगों और पंडा समाज की मांग थी कि अति प्राचीन अजगैबीनाथ धाम के नाम से सुलतानगंज को जाना जाए। सरकारी कार्यालयों, कागजातों के साथ साथ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए। अब इस पुरानी मांग पर विचार करते हुए राज्य सरकार जल्द ही यह प्रस्ताव रेलवे को भेजेगी।