ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar News: पर्यटन विभाग के नव वर्ष डायरी-कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन, नीतीश मिश्रा बोले- बिहार में 'रिलिजियस' से लेकर 'इको टूरिज्म' में विकास की पूरी संभावनाएं

Bihar News: पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने नववर्ष डायरी, कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन किया. इस मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Bihar News
पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा व अधिकारी
© Self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  नए साल के पहले दिन पर्यटन विभाग की तरफ से नव वर्ष डायरी-कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर जारी किया गया है. पर्यटन एवं उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह प्रबंध निदेशक नन्द किशोर एवं पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने नववर्ष डायरी, कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन किया .

मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन निदेशालय के सभागार में आज आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में रिलिजियस से लेकर इको टूरिज्म के क्षेत्र में विकास की पूरी संभावनाएं हैं. हम अपने पर्यटन स्थलों के इर्द गिर्द आधारभूत संरचनाओं को बेहतर करने का सतत प्रयास कर रहे हैं। बिहार में बड़ी संख्या में पर्यटक लगातार आ रहे हैं, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि बिहार में जो सुविधाएं हैं उसको और बेहतर करें, ताकि यह राज्य पर्यटकों के लिए ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त बने.

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने आगे कहा कि बिहार में जंगल है, सफारी है, इतिहास है, विरासत है। हम बुद्ध, महावीर और मां सीता की जन्म भूमि वाले राज्य हैं। इन दिनों हम लोग बिहार के पर्यटन स्थलों की बेहतर से बेहतर ब्रांडिंग में जुटे हुए हैं ताकि लोग यहां के बारे में जानें और यहां पर्यटन के लिए आएं। हम उस विजन के साथ काम कर रहे हैं कि पर्यटकों का ठहराव यहां अधिक समय तक हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राज्य में रोजगार मिल सके।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता