ब्रेकिंग
जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने

Bihar News: इंटर और मौलवी पास युवाओं को इतने रूपये बेरोजगारी भत्ता देगी नीतीश सरकार, जल्द करें आवेदन

GAYA: इंटर और मौलवी पास युवाओं को 2 साल तक बिहार सरकार बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। 20 से 25 साल के छात्र-छात्राओं को रोजगार तलाशने के लिए नीतीश सरकार एक हजार रुपये प

Bihar News: इंटर और मौलवी पास युवाओं को इतने रूपये बेरोजगारी भत्ता देगी नीतीश सरकार, जल्द करें आवेदन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: इंटर और मौलवी पास युवाओं को 2 साल तक बिहार सरकार बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। 20 से  25 साल के छात्र-छात्राओं को रोजगार तलाशने के लिए नीतीश सरकार एक हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देगी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत यह लाभ बिहार के युवाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत दो साल में कुल 24 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बस एक आवेदन भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 


इस योजना का लाभ उठाने के लिए मैट्रिक और इंटर की मार्क्सशीट, इंटर-मौलवी का परित्याग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन में संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र और संलग्न कागजातों का सत्यापन कराना होगा। सभी डॉक्यूमेंट लेकर गया जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आना होगा। यही पर कागजातों की जांच करानी होगी। डॉक्यूमेंट सत्यापन के बाद छायाप्रति रखते हुए मूल प्रति हाथों हाथ वापस कर दी जाएगी। इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए आप 7858872903 और 06314055512 पर कॉल कर सकते हैं। 


इस संबंध में DRCC प्रबंधक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना 2016 से चल रही है। जिसके तहत सरकार 24 महीने तक हरेक महीने 1000 रुपये इंटर और मौलवी पास छात्र-छात्राओं को देती है। लाभूकों को कौशल युवा कार्यक्रम के तहत 24 महीने के अंदर प्रशिक्षण लेना होगा। जो तीन महीने की ट्रेनिंग होती है। यदि ट्रेनिंग नहीं ली तो 5 महीने की राशि रोक दी जाती है। 

Bihar News: इंटर और मौलवी पास युवाओं को इतने रूपये बेरोजगारी भत्ता देगी नीतीश सरकार, जल्द करें आवेदन

टैग्स