ब्रेकिंग
Bihar Government : पांच साल से बिहार में खाली है लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; मुख्य सचिव को फाइल लेकर खुद होना होगा हाजिर✦Bihar News : जयमाला में लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन शिवांगी, पवन सिंह के ठुमकों ने बांधा समां; अनंत सिंह के भोज में उमड़ी भीड़, JDU से दूरी तो BJP नेताओं की मौजूदगी चर्चा में✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? ऋषिकेश के साथ सात फेरे, नदवां में शाही जश्न और दिग्गजों का जमावड़ा✦PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, MICU में तीमारदार से विवाद के बाद भड़का आक्रोश; सुरक्षा समेत 7 मांगें✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦Bihar Government : पांच साल से बिहार में खाली है लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; मुख्य सचिव को फाइल लेकर खुद होना होगा हाजिर✦Bihar News : जयमाला में लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन शिवांगी, पवन सिंह के ठुमकों ने बांधा समां; अनंत सिंह के भोज में उमड़ी भीड़, JDU से दूरी तो BJP नेताओं की मौजूदगी चर्चा में✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? ऋषिकेश के साथ सात फेरे, नदवां में शाही जश्न और दिग्गजों का जमावड़ा✦PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, MICU में तीमारदार से विवाद के बाद भड़का आक्रोश; सुरक्षा समेत 7 मांगें✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा

Bihar Government : पांच साल से बिहार में खाली है लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; मुख्य सचिव को फाइल लेकर खुद होना होगा हाजिर

बिहार में पांच साल से लोकायुक्त का पद खाली रहने पर पटना हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को नियुक्ति की पूरी फाइल के साथ 2 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है।

Bihar Government : पांच साल से बिहार में खाली है लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; मुख्य सचिव को फाइल लेकर खुद होना होगा हाजिर
Tejpratap
Tejpratap
7 मिनट

बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की जांच करने वाली महत्वपूर्ण संस्था लोकायुक्त पिछले पांच वर्षों से बिना प्रमुख के चल रही है। राज्य में लोकायुक्त और लोकायुक्त सदस्य के पद लंबे समय से खाली हैं। इस मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सवाल उठाया है कि आखिर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने में सरकार को पांच साल का समय क्यों लग रहा है? जब कानून में नियुक्ति के लिए केवल चार महीने की समय-सीमा तय है, तो फिर इतने लंबे समय तक पद खाली रखने की वजह क्या है?

मामले की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव को लोकायुक्त की नियुक्ति से संबंधित पूरी संचिका (फाइल) के साथ कोर्ट में हाजिर होना होगा। अदालत ने सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि पिछले पांच वर्षों में नियुक्ति को लेकर कब-कब और क्या-क्या कदम उठाए गए। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

न्यायमूर्ति अंशुल की एकलपीठ ने एक साथ दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई के दौरान यह सख्त टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान जब अदालत को बताया गया कि बिहार में पिछले पांच वर्षों से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है, तो कोर्ट ने इस पर गंभीर सवाल खड़े किए। अदालत ने जानना चाहा कि आखिर किस वजह से इतनी महत्वपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ा पद लंबे समय से खाली पड़ा है।

2021 से खाली है सदस्य का पद, 2022 में खत्म हुआ लोकायुक्त का कार्यकाल

अदालत के सामने रखी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार में लोकायुक्त सदस्य का पद 17 मई 2021 से खाली है। वहीं, लोकायुक्त का पद 13 फरवरी 2022 से रिक्त है। इसके बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की गई।कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि नियुक्ति की दिशा में पहला कदम उठाने में ही सरकार ने काफी लंबा समय लगा दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 21 जून 2023 को पहली बार सर्च कमेटी का गठन किया गया। यानी पद खाली होने के करीब दो साल बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की पहल हुई। अदालत ने सवाल उठाया कि जब लोकायुक्त अधिनियम में नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया के लिए चार महीने का समय निर्धारित है, तो फिर इसे पांच साल तक खींचने का औचित्य क्या है?

41 महीने तक सरकार ने क्या किया? कोर्ट ने मांगा हिसाब

सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र पर भी असंतोष जाहिर किया। कोर्ट ने कहा कि मुख्य सचिव की ओर से दाखिल जवाब में कई महत्वपूर्ण जानकारियां गायब हैं। इसमें यह तक स्पष्ट नहीं किया गया कि लोकायुक्त और सदस्य के पद किस तारीख से खाली हैं।अदालत ने विशेष रूप से दो समयावधियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। पहली अवधि 17 मई 2021 से 21 जून 2023 तक और दूसरी अवधि 15 मार्च 2024 से 18 जुलाई 2025 तक की है।

कोर्ट ने पूछा कि इन दोनों अवधियों के दौरान सरकार ने नियुक्ति के लिए क्या प्रयास किए? इस संबंध में मुख्य सचिव के शपथ पत्र में कोई ठोस पत्र, नोटशीट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। अदालत ने टिप्पणी की कि इतने लंबे अंतराल के दौरान सरकार की ओर से क्या कार्रवाई हुई, इसका कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं दिया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। कोर्ट ने कहा कि सिविल प्रशासन के सबसे बड़े अधिकारी से इस तरह के अधूरे शपथ पत्र की उम्मीद नहीं थी।

चार महीने में होनी चाहिए नियुक्ति, पांच साल क्यों लगा रही सरकार?

पटना हाईकोर्ट ने बिहार लोकायुक्त अधिनियम, 2011 की धारा 4 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया। अदालत के मुताबिक, इस कानून की धारा 4(7)(एफ) के तहत सर्च कमेटी को अपनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। वहीं, धारा 4(8) के तहत सेलेक्शन कमेटी को एक महीने का समय निर्धारित किया गया है।

इस तरह लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए कुल चार महीने की प्रक्रिया तय है। लेकिन बिहार में यही प्रक्रिया वर्षों से लंबित है। अदालत ने स्पष्ट किया कि चार महीने में पूरी होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को पांच साल तक खींचना किसी भी स्थिति में सामान्य समय नहीं माना जा सकता।

नियुक्ति का मामला नहीं, फिर भी सामने आया बड़ा सवाल

इस मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि हाईकोर्ट सीधे तौर पर लोकायुक्त की नियुक्ति कराने से संबंधित याचिका पर सुनवाई नहीं कर रहा है। अदालत के सामने ऐसा मामला है, जिसमें लोकायुक्त के आदेश के कारण एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी की पेंशन में कटौती हो रही है।इसी मामले की सुनवाई के दौरान लोकायुक्त का पद खाली होने और नई नियुक्ति नहीं होने का मुद्दा सामने आया। इसके बाद अदालत ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव से विस्तृत जवाब तलब किया।

2 दिसंबर को मुख्य सचिव को लेकर आनी होगी पूरी फाइल

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव पूरक शपथ पत्र दाखिल करें। इसमें 17 मई 2021 से 21 जून 2023 और 15 मार्च 2024 से 18 जुलाई 2025 के बीच नियुक्ति के लिए उठाए गए प्रत्येक कदम की तारीखवार जानकारी दी जाए। इसके साथ संबंधित पत्र, नोटशीट और अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।अदालत ने 2 दिसंबर को मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पूरी नियुक्ति संचिका के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत पेशी का आदेश शपथ पत्र में लिए गए पक्ष के कारण नहीं, बल्कि इसलिए दिया गया है ताकि अधिकारी की मौजूदगी में मूल फाइल को बैठकर देखा और समझा जा सके। यह काम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभव नहीं है।अब सबकी नजर 2 दिसंबर की सुनवाई पर है। देखना होगा कि मुख्य सचिव अदालत के सामने पांच वर्षों की देरी का क्या जवाब देते हैं और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार की फाइल में क्या-क्या तथ्य सामने आते हैं।