ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar MLC By-Election: विधान परिषद उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार ललन प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया, सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम समेत NDA के बड़े नेता रहे मौजूद

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई विधान परिषद की एक सीट पर होनों वाली उपचुनाव के लिए जेडीयू के ललन प्रसाद ने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है.

Bihar MLC By-Election
एनडीए उम्मीदवार ने किया नॉमिनेशन
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar MLC By-Election: बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार ललन प्रसाद ने गुरुवार को अपना नामांदन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम समेत गठबंधन के अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में जेडीयू नेता ललन प्रसाद ने बिहार विधान मंडल पहुंचकर अपना नॉमिनेशन दाखिल किया।


दरअसल, लालू परिवार के करीबी आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई विधान परिषद की एक सीट एनडीए में जेडीयू के खाते में आई है। एनडीए की तरफ से इस एक सीट के लिए ललन प्रसाद ललन को उम्मीदवार बनाया गया है।  ललन प्रसाद शेखपुरा के रहने वाले हैं और जदयू के जमीनी नेता हैं। ललन प्रसाद छात्र जीवन से ही सीएम नीतीश कुमार के साथ राजनीति करते आए हैं। ललन प्रसाद अति पिछड़ा समाज से आते हैं और धानुक जाति के हैं।


52 साल के ललन प्रसाद पार्टी के स्थापना काल से जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हुए हैं। जेडीयू नेता ललन प्रसाद समता पार्टी के गठन के समय से ही काफी सक्रिय रहे और पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी और संगठन के लिए काम करते रहे हैं। वह तीन बार जिला पार्षद रहे है और उनकी छवि एक बेदाग नेता के रूप में है। एनडीए ने सर्व सम्मति से उन्हें एमएलसी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है और 9 जनवरी को सीएम नीतीश और गठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है।


नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीए उम्मीदवार ललन प्रसाद ने कहा कि उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेवारी मिली है। ललन प्रसाद ने कहा कि जिस अतिपिछड़ा समाज से वह आते हैं, उस समाज के लोग आज भी संविधान से वाकिफ नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया और जो कर रहे हैं उसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में नीतीश कुमार के काम को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। नीतीश कुमार ने मुझे यह मौका देकर अतिपिछड़ा समाज को सम्मान देने का काम किया है।


Bihar MLC By-Election: विधान परिषद उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार ललन प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया, सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम समेत NDA के बड़े नेता रहे मौजूद

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता