ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics : बिहार में फिर से कैसे बने NDA सरकार ? सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आज होगा रणनीतिक मंथन

PATNA : अलगे साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसकी तैयारी में सभी राजनैतिक दलों अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। लिहाजा एनडीए भी 2025 में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैय

Bihar Politics : बिहार में फिर से कैसे बने NDA सरकार ? सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आज होगा रणनीतिक मंथन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : अलगे साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसकी तैयारी में सभी राजनैतिक दलों अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। लिहाजा एनडीए भी 2025 में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही हाल के दिनों में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी मंथन होगा। लिहाजा सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए घटकदलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 


सीएम नीतीश कुमार की बैठक में जदयू के अलावे एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के नेता 2025 में जीत और राज्य में सरकार बनाने की रणनीति पर मंथन करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा  विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाना और सभी घटक दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसमें जदयू, भाजपा, हम, लोजपा आर और रालोमो के नेता शामिल होंगे। 


मुख्यमंत्री एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी करेंगे जिसके आधार पर आने वाले समय में इन सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर काम करेंगे ताकि अधिक से अधिक वोट हासिल कर सकें।  मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में पूर्वाह्न 11 बजे बैठक शुरू होगी। बैठक में बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और पार्टी जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। बीस सूत्री कमेटियों के उपाध्यक्ष भी रहेंगे। 


इधर आज की बैठक के संबंध में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार हो, लोगों तक पूरी बात पहुंचे, इस पर बैठक में चर्चा होगी। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि 2025 चुनाव को लेकर एक अभियान की शुरुआत इस बैठक के माध्यम से होगी। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक से एक संदेश जाएगा कि एनडीए के सभी घटकदल पूरी तरह से एकजुट हैं।