ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

विजयादशमी के मौके पर तेजस्वी ने नीतीश को दिखायी बिहार की बुराई, पूछा.. सुशासन की गंगा यही है क्या?

PATNA : आज विजयादशमी है.. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर हम विजयदशमी का त्यौहार मनाते हैं। लेकिन बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यम

विजयादशमी के मौके पर तेजस्वी ने नीतीश को दिखायी बिहार की बुराई, पूछा.. सुशासन की गंगा यही है क्या?
Editor
2 मिनट

PATNA : आज विजयादशमी है.. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर हम विजयदशमी का त्यौहार मनाते हैं। लेकिन बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल पूछ डाला है। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन दरभंगा में पुजारी की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरते हुए सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नवमी के दिन दरभंगा के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की बदमाशों ने हत्या कर दी। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध की गंगा बह रही है। हर दिन प्रदेश में सैकड़ों हत्याएं होती हैं लेकिन कोई जंगलराज नहीं बोलेगा क्योंकि जेडीयू और बीजेपी के दुशासनी राज में हेडलाइन मैनेजमेंट का खेल चल रहा है। दरभंगा में पुजारी की नृशंस हत्या के मामले को लेकर आरजेडी हमलावर है। आरजेडी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में अपराधियों का मनोबल जिस तरह बढ़ा रहा वह बता रहा है कि पुलिस प्रशासन का एकबाल खत्म हो गया है।