ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Land Survey: नीतीश सरकार ने साल के अंतिम दिन 'मानदेय' बढ़ाने का लिया निर्णय, हजारों अधिकारियों-कर्मियों की बल्ले-बल्ले

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि सर्वेक्षण कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. यह लाभ 1 जनवरी से ही मिलने लगेगा. इस फैसले से हजारों सर्वेक्षण कर्मियों को लाभ मिलेगा.

Bihar Land Survey:
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey:  नीतीश सरकार ने साल के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधीन भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी कर दी है. सर्वेक्षण कार्य में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन, लिपिक, सर्वेयर का वेतन बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे. प्रियदर्शनी ने आदेश जारी कर दिया है . बढ़े हुए वेतन का लाभ कल यानि 1 जनवरी 2025 से मिलने लगेगा. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सर्वे कार्य में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का मानदेय 65000 से बढ़ाकर 72000 कर दिया है. वहीं सर्वे कानूनगो का मानदेय 40 हजार से 50000 रू किया गया है. सर्वेक्षण अमीन का मानदेय 35000 से 47000 रू, सर्वेक्षण लिपिक का 30000 से बढ़ाकर 37000 रू, अमीन का मानदेय 25000 से बढ़ाकर 30000 कर दिया गया है. वहीं संविदा मोहर्रिर का मानदेय 25000 से बढ़कर 30000 रू किया गया है. बढ़े हुए मानदेय का लाभ लाभ 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा.

बता दें, बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य जारी है. 10 हजार से अधिक सर्वेक्षण कर्मी इस काम में लगे हैं. अब इके मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.