ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार के स्पेशल स्टेटस पर सियासी ड्रामा कर रहे लालू और नीतीश, पप्पू यादव बोले.. माता सीता को सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे

PATNA : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मसले पर लगातार सियासत देखने को मिल रही है. एक तरफ जनता दल यूनाइटेड जहां स्पेशल स्टेटस से की मांग को लेकर केंद्र सरकार के सामने खड़

बिहार के स्पेशल स्टेटस पर सियासी ड्रामा कर रहे लालू और नीतीश, पप्पू यादव बोले.. माता सीता को सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मसले पर लगातार सियासत देखने को मिल रही है. एक तरफ जनता दल यूनाइटेड जहां स्पेशल स्टेटस से की मांग को लेकर केंद्र सरकार के सामने खड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी भी इस मसले पर सत्तापक्ष को आइना दिखा रहा है. विशेष दर्जे को लेकर चल रही सियासत के बीच जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाया है.


पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में 15 साल तक शासन करने वाले लालू यादव और 16 साल से शासन कर रहे नीतीश कुमार दोनों जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष दर्जे के मसले पर यह दोनों सियासी ड्रामेबाजी कर रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा है कि जब केंद्र सरकार में नीतीश कुमार मंत्री हुआ करते थे उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री से बिहार के सांसदों ने मुलाकात की थी. 


रेल मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने सांसदों का नेतृत्व किया था लेकिन उस वक्त केंद्र में रहने और अब 16 साल से बिहार में शासन में होने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार को विशेष दर्जा नहीं दिलवा सके. लालू प्रसाद यादव केंद्र में कई बार मंत्री रहे लेकिन उन्होंने कभी ईमानदारी से बिहार की बेहतरी नहीं चाही. लेकिन अब जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए यह दोनों सियासी ड्रामेबाजी कर रहे हैं.


जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की है लेकिन साथ ही साथ उन्होंने बिहार की महान विभूतियों को भी सम्मानित किए जाने की जरूरत बताई. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कई संभावनाएं हैं लेकिन उन पर काम नहीं हो रहा है. पर्यटन जैसे क्षेत्र में बिहार के अंदर कुछ भी काम नहीं हुआ. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि बिहार माता सीता की जन्म स्थली है लेकिन माता सीता को आज तक हम वाजिब सम्मान नहीं दिला सके. पप्पू यादव ने ऐलान किया है कि वह माता सीता को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे.

टैग्स