ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बोले बिहार में दवाओं की नहीं है कमी, सवाल पूछने वाले ललित यादव आंकड़ों में उलझ कर रह गए

PATNA: विधानसभा में बिहार के सरकारी हॉस्पिटलों में दवाओं की कमी को लेकर आरजेडी विधायक ललित यादव के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब दिया. मंत्री ने कहा क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  विधानसभा में बिहार के सरकारी हॉस्पिटलों में दवाओं की कमी को लेकर आरजेडी विधायक ललित यादव के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब दिया. मंत्री ने कहा कि बिहार के सरकारी हॉस्पिटलों में दवा की कमी नहीं है. करीब 75 फीसदी दवा हॉस्पिटल में मौजूद है. 

मंत्री मंगल पांडेय ने का कि राज्य के सरकारी हॉस्पिटल में 183 तरह की दवा आपूर्ति की जाती है. जो दवा नहीं मिल पाता है उसको जिला द्वारा दिए गए फंड को लेकर खरीद की जाती है. इस पर ललित यादव ने कहा कि मंत्री किस क्षेत्र में जाते हैं कि उनको पता रहता है कि हॉस्पिटल में दवा रहता है. हॉस्पिटल में गरीब मरीज ही जाते हैं. उनको हॉस्टिल से दवा खरीदना पड़ा है. क्या ऐसे में आप गरीबों को खरीदे हुए दवा का पैसा देंगे. 

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक है. 75 प्रतिशत तक दवा हॉस्पिटल में मौजूद है. अगर शिकायत मिलती है कि जबरन कोई डॉक्टर दवा लिखता है तो शिकायत की जांच होती है. इस दौरान ललित यादव दवा खरीद का पैसा और आकंड़ा बताने लगे तो वह खुद ही फंस गए. मंगल पांडेय ने कहा कि इतना तो बिहार के स्वास्थ्य विभाग का बजट ही नहीं है तो वह बोले की हम तो अखबार से लिए हैं हो सकता है कि वह गलत हो. इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने चुटकी लेते हुए बोले ही हम तो आपको पहले ही बैठने के लिए बोल रहे थे आप तो खुद ही फंस गए. अखबार के आकंड़े पर सवाल नहीं किया जाता है. 



टैग्स